फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of Lekhpal taking money in the name of metering goes viral

लेखपाल का पैमाइश के नाम पर पैसा लेते वीडियो वायरल

Fri, 16 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking money in the name of metering goes viral
आजमगढ़। सरकार लाख कवायद कर ले लेकिन घूसखोरी पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव के लेखपाल द्वारा पैमाइश के नाम पर पैसा लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एसडीएम के संज्ञान में है और वे शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी बात कह रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पैसा लिया जा रहा है। वीडियो में पैसा लेकर वह अपनी जेब में रखता हुआ दिखायी दे रहा है। सूत्रो से पता चला है कि पैसा लेने वाला निजामाबाद तहसील में तैनात लेखपाल है और वह पैमाइश के नाम पर पैसा ले रहा था। वीडियो एसडीएम निजामाबाद के संज्ञान में भी है लेकिन लेखपाल कैसा पैसा ले रहा है और किससे ले रहा है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। एसडीएम राजीव रतन सिंह का कहना है कि पैसा लेकर जेब में रखने वाला व्यक्ति तहसील में बतौर लेखपाल तैनात है, लेकिन वह किस बात का पैसा ले रहा है और किससे ले रहा है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पैसा देने वाला यदि शिकायत करता है तो निश्चित तौर पर जांच करा कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed