फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Victory procession broke even after the ban, the shop was vandalized

रोक के बाद भी निकला विजय जुलूस, दुकान में की तोडफोड़

Mon, 03 May 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Victory procession broke even after the ban, the shop was vandalized
सगड़ी। रोक के बावजूद क्षेत्र में विजय जुलूस निकाली गई। इस दौरान प्रत्याशी के समर्थकों ने दुकान में तोड़फोड़ किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के बाद सगड़ी तहसील क्षेत्र में प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने विजय जुलूस निकाला। समर्थकों ने डीजे के धुन पर डांस किया तो वहीं मनिकाडीह बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर पथराव कर जम कर तोड़फोड़ भी किया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों के साथ मौके से फरार हो चुके थे। मनिकाडीह ग्राम के प्रधान पद पर मुनिराज प्रजापति ने जीत दर्ज की है। मुनिराज की जीत के बाद समर्थकों ने डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला। जम कर जश्न मनाया गया और डीजे के धुन पर समर्थक जम कर झूमे। मनिकाडीह बाजार में नागेंद्र प्रजापति की मिठाई की दुकान के पास पहुंच कर नव निर्वाचित प्रधान समर्थकों ने जम कर तांडव मचाया। दुकान पर पथराव करने के साथ ही तोड़फोड किया गया। जिसमें दुकानदार का 60 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचन पर जब तक जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचती नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों के साथ मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मिठाई दुकानदार दूसर प्रत्याशी का समर्थक था, जिसके चलते ही नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों ने उसकी दुकान पर उत्पात मचाया। वहीं कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है। वहीं पीड़ित ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed