फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles found parked unnecessarily on the roadside will be seized: DM

सड़क किनारे अनावश्यक खड़े मिले वाहन तो होंगे सीज : डीएम

Fri, 20 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vehicles found parked unnecessarily on the roadside will be seized: DM
आजमगढ़। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक व अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया है कि क्षेत्राधिकारी (यातायात) और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा संयुक्त सर्वे कर राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला मार्ग व अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर कुल 55 अस्थायी पार्किंग/होल्डिंग स्थलों का चिह्नांकन किया गया है। चिह्नित स्थलों का उद्देश्य सड़क किनारे खड़े होने वाले चार पहिया वाहन, मालवाहक वाहन, बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों को सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराना है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी वाहन चालकों व स्वामियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग, होल्डिंग स्थलों में ही खड़ा करें। सड़क के किनारे, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग व अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहन खड़ा किए जाना दंडनीय अपराध है। यदि कोई वाहन सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़ा हुआ पाया गया तो पुलिस विभाग की ओर से वाहन को चालान करने व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed