फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   veer bahadur singh Purvanchal University jaunpur adopts 200 Anganwadi centers whic are from Azamgarh and Mau

पहल: पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद, सभी आजमगढ़ और मऊ जिले के

Wed, 03 Nov 2021 06:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 06:20 PM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नर्मिला एस. मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
veer bahadur singh Purvanchal University jaunpur adopts 200 Anganwadi centers whic are from Azamgarh and Mau
पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। इसमें आजमगढ़ के 125 और मऊ के 75 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यह घोषणा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में  की।

विज्ञापन


आजमगढ़ और मऊ जिले में आयोजित आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा संपन्न बनाने की अनूठी पहल समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची थीं। इस मौके पर राज्यपाल ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नारी को आत्मनिर्भर बनाने के योगदान के लिए कुलपति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ और मऊ जिले के महाविद्यालयों की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय महिला अध्ययन केंद्र की ओर से  महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ गांव में चौपाल लगाकर उन्हें कुपोषण, प्लास्टिक का बहिष्कार, महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 66 क्षयरोगियों को गोद लिया था, जिसमें से 52 लोग ठीक हो गए। विश्वविद्यालय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें देसी गाय के गोबर की धूपबत्ती, राखी, गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, एंटी रेडिएशन चिप और मिट्टी के खिलौने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वरोजगार मेला लगाकर उसकी बिक्री भी कराई जा रही है। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव बबीता सिंह, विशेष कार्य अधिकारी डॉ.केएस तोमर, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ,एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश यादव, डॉ.  जगदेव आदि उपस्थित रहे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे अमित शाह: पूर्वांचल के विधायकों और पदाधिकारियों की लेंगे 'क्लास', कई मंत्री भी होंगे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed