फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Varanasi and Azamgarh divisions dominate the second day of the state-level Yogasan competition.

Azamgarh News: प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता में दूसरे दिन वाराणसी और आजमगढ़ मंडल का दबदबा

Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Varanasi and Azamgarh divisions dominate the second day of the state-level Yogasan competition.
प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता में योगासन करते ​खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आर्टिस्टिक एकल बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल का दबदबा रहा, जबकि ट्रेडिशनल बालक वर्ग में अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न वर्गों में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, ट्रेडिशनल इवेंट के अंडर-14 बालक वर्ग में अलीगढ़ के आलोक कुमार ने प्रथम, आजमगढ़ के प्रिंस कुमार ने द्वितीय और वाराणसी के आयुष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में अलीगढ़ के उमेश प्रथम, वाराणसी के हार्दिक कुशवाहा द्वितीय और आजमगढ़ के अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी के विशाल प्रजापति ने प्रथम, आजमगढ़ के सौरभ अग्रवाल ने द्वितीय और मुरादाबाद के शिवा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग के अंडर-14 में वाराणसी की खुशी सेठ प्रथम और आजमगढ़ की जानवी कसेरा द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 वर्ग में मेरठ की मौसम ने प्रथम, वाराणसी की दुर्गेश ने द्वितीय और लखनऊ की सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 वर्ग में वाराणसी की गुलदस्ता प्रथम, आजमगढ़ की पूजा द्वितीय और मुरादाबाद की छवि तृतीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में वाराणसी के सत्यम ने प्रथम, आजमगढ़ के पीयूष ने द्वितीय और लखनऊ के ओजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, ट्रेडिशनल बालिका वर्ग के अंडर-14 में वाराणसी की दृष्टि यादव प्रथम, कानपुर की शैलजा द्वितीय और लखनऊ की वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में कंपटीशन मैनेजर राजन वैदिक, कंपटीशन डायरेक्टर नूपुर, चीफ जज आशीष पांडेय, आशीष शर्मा, लौटू, सचिव अशोक कुमार गुप्ता सहित अर्चना, मंजू, प्रियंका, रितु आदि निर्णायकों ने योगदान दिया। इस अवसर पर भूपेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामजन्म, जगदंबा सिंह, अनामिका राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed