फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaccination stalled due to lack of vaccine, will have to wait

Azamgarh News: वैक्सीन के आभाव में टीकाकरण ठप, करना होगा इंतजार

Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Vaccination stalled due to lack of vaccine, will have to wait
आजमगढ़। कोरोना की संभावित लहर एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। यह अलग बात है कि शासन-प्रशासन के निर्देश केे बाद भी अभी गाइड लाइन का अनुपालन नहीं हो रहा है। वहीं वैक्सीन के आभाव में टीकाकरण कार्य भी पूरी तरह से ठप पड़ा है। जब तक वैक्सीन जिले में नहीं पहुंचती है तब तक टीकाकरण से बचे लोगों को इंतजार ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि वर्तमान में मात्र 11 सौ को वैक्सीन ही विभाग के पास उपलब्ध है। जो विभिन्न ब्लाक स्तरीय अस्पतालों पर उपलब्ध है। इस वैक्सीन की एक शीशी में आठ से दस लोगों का टीकाकरण होता है। ऐसे में जब आठ से दस लोग जुट जा रहे है तो टीकाकरण कराया जा रहा है। वर्तमान में बूस्टर डोज वाले ही बचे है और ज्यादातर ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाया है। ऐसे में कोविशील्ड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाने वालों को अभी इंतजार करना होगा। जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में कोविशील्ड का टोटा है। कोरोना की संभावित लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मास्क जरूर लगाए और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। कोरोना से सतर्क रह कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में गाइड लाइन का अनुपालन हम सभी को सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed