फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaccinate animals in flood affected areas

Azamgarh News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का करें टीकाकरण

Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vaccinate animals in flood affected areas
आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला पौधरोपण, गंगा समिति एवं वेटलैंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पौधरोपण लक्ष्य की समीक्षा की गई तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान और जलभराव से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा विभागों को जो पौधरोपण लक्ष्य दिए गए हैं, उन्हें 19 जुलाई की शाम तक हर हाल में पूरा किया जाए। औद्योगिक विकास, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पर्यावरण, तकनीकी, उद्यान, कृषि, पशुपालन, नगर विकास, रेशम, जल शक्ति, परिवहन, ऊर्जा समेत कई विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि लक्ष्य से पीछे न रहें।
विज्ञापन


गंगा समिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को निर्देश दिया कि शहर के सभी नालों और नदियों में गिरने वाले अपशिष्ट के लिए एसटीपी निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह के भीतर शासन को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सभी चिकित्सालयों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी को वेटलैंड चिन्हित कर पैमाइश कराने और पत्थर गड़वाने के निर्देश दिए। डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि चिन्हित क्षेत्रों में वन विभाग के समन्वय से पौधरोपण कराया जाए। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग को पशुपालकों के बीच संवेदीकरण अभियान चलाने को कहा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, सीआरओ संजीव ओझा, एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, डीएफओ, डीआईओएस उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed