{"_id":"621e5d7aedc1206bba62ef43","slug":"utsarg-express-will-run-from-today-as-before-azamgarh-news-vns6411758193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व की तरह आज से फिर दौड़ेगी उत्सर्ग एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व की तरह आज से फिर दौड़ेगी उत्सर्ग एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के मौसम में कोहरे के चलते निरस्त की गई ट्रेनें मंगलवार से चलने लगीं। जिन ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे, अब उनका भी परिचालन एक मार्च से सामान्य हो गया। रेलवे ने ट्रेन परिचालन बहाल करने के आदेश सोमवार की देर शाम दे दिया है। अब उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन भी दो मार्च से चलने लगेगी। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
रेलवे ने दो मार्च से उत्सर्ग एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। यह छपरा से चलकर प्रतिदिन रात 11.45 बजे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद फरुखाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। दो दिसंबर से 28 फरवरी तक इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था। तीन माह से निरस्त प्रतिदिन चलने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस (15083 व 15084) बुधवार से पुन: पटरी पर दौड़ने लगेगी। वहीं आनंद विहार (15025 व 15026) मंगलवार से ही पटरी पर दौड़ने लगी है। इसी तरह कैफियात एक्सप्रेस (12225 व 12226) अब प्रतिदिन चलेगी। बंद पड़ी ट्रेनों का एक बार फिर पटरी पर दौड़ने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। कोहरे के चलते दिसंबर 2021 में रेलवे ने कैफियात का फेरा घटाया गया था। वह भी अब पहले की तरह अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के हिसाब से चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि खिड़की से साधारण श्रेणी का टिकट उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए उत्सर्ग में डी-7 और डी-8 बोगी लगाई गई है जिसमें यात्री सफर कर सकेंगे। रेल सलाहकार समिति के सदस्य शाह आलम कुरैशी ने बताया कि जिस तरह से उत्सर्ग ट्रेन में यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा दी गई है। उसी तरह अन्य ट्रेनों में सुविधा दिलाने की मांग रेल मंत्रालय से की गई है।