{"_id":"6ac696aec08bf608fc07d1f9","slug":"uproar-after-hotel-refuses-room-two-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158475-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: होटल में कमरा देने से मना किया तो हंगामा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: होटल में कमरा देने से मना किया तो हंगामा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सरायमंदराज स्थित होटल में कमरा देने से मना करने पर होटल संचालक और कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों को बुधवार को राजघाट, सरायमंदराज के पास से पकड़ा गया। कटघर निवासी होटल संचालक आनंद सोनकर ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि चार अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अंकित यादव उर्फ जोनी, पिन्टू यादव, मगानू यादव समेत कुछ अन्य लोग होटल पर पहुंचे और चखना व कमरा मांगा।
अधिक शराब पीने के कारण कमरा देने से मना करने पर आरोपियों ने होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दोनों आरोपियों को राजघाट, सरायमंदराज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पिन्टू उर्फ धीरज कुमार यादव निवासी मधनापार, थाना बिलरियागंज और अरविंद उर्फ मगानू निवासी चकभारी, थाना सिधारी शामिल हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।