{"_id":"6ac69515dd0a280a4108f456","slug":"power-supply-not-restored-even-after-37-hours-over-a-hundred-villages-in-darkness-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158511-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 37 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली, अंधेरे में सौ से अधिक गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 37 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई बिजली, अंधेरे में सौ से अधिक गांव
विज्ञापन
चक्रवाती हवा के साथ मंगलवार को आई तेज आंधी-बारिश से तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। मालटारी बाजार में पेड़ गिरने से मिर्जापुर-मालटारी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी की मेन सप्लाई का पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके चलते उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। बुधवार को शाम सात बजे यानी 37 घंटे बाद भी सौ से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
मालटारी, मिर्जापुर, बोझिया, भंदाव, कुदारन तिवारी, पकवाइनार, पारीपट्टी, राजूपट्टी, अंजान शहीद, महुलिया, खालिसपुर, बांसगांव, कठैचा, करसौली, गोडइत पट्टी, कसड़ा आइमा और रामगढ़ समेत 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
इसके अलावा बिलरियागंज और जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में भी बिजली आपूर्ति बंद है। कर्मचारी टूटे पोल और तारों को सही करने में लगे हैं। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, छोटे उद्योग-धंधे भी प्रभावित हुए हैं। बिजली ठप होने से करीब 60 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन
00
18 घंटे बाधित रहा मुख्य मार्ग
मालटारी बाजार में पीपल का विशाल पेड़ गिर गया था। इसके चलते जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग 18 घंटे तक बाधित रहा। एक दर्जन से अधिक लोग मार्ग से पेड़ काटकर हटाने में लगे हुए थे। बुधवार को सुबह करीब सात बजे पेड़ काट कर हटाया गया, तब जाकर 18 घंटे बाद बिलरियागंज-जीयनपुर मार्ग का आवागमन चालू हुआ।
00
आंधी-बारिश से जहां-जहां पोल और तार टूटे हैं, वहां कर्मचारी लगकर काम कर रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। -घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।