फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Message of women's empowerment conveyed through Rangoli.

Azamgarh News: रंगोली के जरिए महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Thu, 08 Oct 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Message of women's empowerment conveyed through Rangoli.
रानी की सराय ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम में मौजूद लोग। स्रोत-आयोजक
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को रानी की सराय ब्लॉक परिसर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक मिशन मैनेजर महिमा भारती के निर्देशन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समूह सखी सविता चौहान, पुष्पा पांडेय, विनीता, किरण, संध्या और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने रंगों के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, महिला सम्मान और स्वावलंबन जैसे विषयों को उकेरा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक मिशन मैनेजर महिमा भारती ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार और समाज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने महिलाओं से अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed