UP: पुलिस की वर्दी पहन बस-ट्रेन में करती थी फ्री यात्रा, एक शक पर हो गई गिरफ्तार; लखनऊ में दर्ज है मामला
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार किया है, जो वर्दी पहनकर घूमती थी। ऑटो और बस में बैठ कर मुफ्त में यात्राएं करती थी। उसके खिलाफ लखनऊ में भी आपराधिक मामला दर्ज है।
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर उप्र पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के निर्देश पर शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी महिला उप निरीक्षक प्रज्ञा सिंह एवं महिला कांस्टेबल शुभी की टीम ने संदिग्ध महिला को रोका तो उसके व्यवहार और वर्दी पहनने के तरीके पर संदेह हुआ।
पूछताछ में महिला ने पहले अपनी तैनाती को लेकर भ्रामक जानकारी दी। सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम नीतू चौहान, निवासी बनकटा बुजुर्ग, जिला अम्बेडकरनगर बताया और स्वीकार किया कि वह पुलिसकर्मी नहीं है बल्कि बस व ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने के लिए पुलिस की वर्दी पहनती है।
महिला पुलिस की ओर से तलाशी में उसके पास से उप्र पुलिस की वर्दी, बेल्ट, बैज, पी-कैप, पुलिस पैटर्न जूते और लाल रंग का पर्स जिसमें 230 रुपये मिले। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि उसके खिलाफ लखनऊ व आजमगढ़ में पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें फर्जीवाड़ा और आईटी एक्ट से जुड़े आरोप शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.