फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over Vice-Chancellor's attendance at RSS event; 15 detained.

Azamgarh News: आरएसएस के कार्यक्रम में कुलपति के पहुंचने पर हंगामा, 15 हिरासत में

Wed, 02 Sep 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uproar over Vice-Chancellor's attendance at RSS event; 15 detained.
प्रदर्शन कर रहे लोगों का ले जाती पुलिस। संवाद
हरिऔध कला केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कुलपति डॉ. संजीव कुमार के शामिल होने का समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने कुलपति गो बैक के लगे नारे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रसभा कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। इससे मौके पर कुछ देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

हरिऔध कला केंद्र में आरएसएस की ओर से ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता सुबह से ही कुलपति के कार्यक्रम में शामिल होने का सोशल मीडिया पर विरोध जता रहे थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुबह से ही सपा कार्यालय के आसपास पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी।
बारिश के बीच भी सीओ सिटी पुलिस बल के साथ सपा कार्यालय के सामने मौजूद रहे। शाम करीब तीन बजे कुलपति के आगमन से पहले समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता हाथों में ‘कुलपति गो बैक’ के नारे लिखी तख्तियां लेकर नगरपालिका तिराहे से निकल पड़े।
पुलिस ने सपा कार्यालय के सामने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की कर कार्यकर्ता दौड़ते हुए हरिऔध कला केंद्र पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कला भवन में घुसने का प्रयास किया।
पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें उठाकर गाड़ियों में बैठाया और कोतवाली ले गई।
---
पुलिसकर्मी ने कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा, हुई नोकझोंक
कार्यकर्ताओं को हटाने के दौरान पुलिस और छात्रसभा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने छात्रसभा के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए। मामले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।
----
पुलिस ने 15 लोगों को लिया हिरासत में
कार्यक्रम में हंगामा करने वाले समाजवादी छात्रसभा के 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली पहुंची। इसके बाद कोतवाली का गेट बंद कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
--- वर्जन

- यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था और न ही राजनीति को लेकर कोई चर्चा हुई। युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम था। इसलिए हम इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां भी छात्राें और युवाओं के हित की बात हो वहां जाने से हमें नहीं लगता कि कुछ गलत है। कार्यक्रम में युवाओं ने सवाल पूछे और हमने उसका जवाब दिया और सही राह पर चलने की प्रेरणा दी। -डॉ. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विवि।

- कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी लोगों को कोतवाली में रखा गया है। अभी तक उनके मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। अभी इस पर चर्चा चल रही है। -मुधवन सिंह, एसपी सिटी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का ले जाती पुलिस। संवाद

प्रदर्शन कर रहे लोगों का ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed