फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Politics Akhilesh only promoting nepotism Om Prakash Rajbhar lashes out opposition

UP Politics: 'अखिलेश केवल बिरादरीवाद को बढ़ावा दे रहे हैं', विपक्षियों पर भड़के ओमप्रकाश राजभर

Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

Azamgarh News: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जातीय जनगणना को लेकर भी विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन सिर्फ बयानबाजियों तक सीमित रहा गया है। गरीब और पिछड़ी जनता का वह कोई उपकार नहीं करने वाली।

विज्ञापन
UP Politics Akhilesh only promoting nepotism Om Prakash Rajbhar lashes out opposition
सुभासपा प्रमुख व उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जनता को जन सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं है। पंचायत भवन, बारात घर बनाने जा रहे हैं। जो गरीब कमजोर लोग मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दौड़ते थे। ऐसे में आधार कार्ड, पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल वहीं मिलेगी।

विज्ञापन


उक्त बातें सुभासपा प्रमुख व उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के ठेकमा स्थित फूला देवी मंगरू सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने सिर्फ देश-प्रदेश पर राज किया। जनता के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व में रही सरकारों में जब गरीब बीमार होता था, तो इलाज के खर्च के लिए उसे खेत तक बेचने को मजबूर होना पड़ता था। अथवा कर्ज लेकर अस्पताल का बिल चुकाता था। जबकि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में मुफ्त इलाज हो रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं...
आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया, लेकिन उन्होंने गरीबी की एक रेखा खींच दी और कहा कि आप इस रेखा के नीचे रहकर आवास, शौचालय, पेंशन, राशन की बात करना, लेकिन शिक्षा, नौकरी एवं गरीबी की रेखा से ऊपर आने की बात मत करना। 

कांग्रेस ने 60 वर्ष तक राज किया और लगभग 20 वर्ष तक बसपा एवं सपा ने गरीबी मिटाने के नाम पर वोट लिया, लेकिन सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने कुछ नहीं किया। इन्होंने केवल अपना भला किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियां जातीय जनगणना की मांग कर रही हैं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान किसी ने भी न तो जातिगत जनगणना की मांग की और न ही किसी ने जातिगत जनगणना करने पर ध्यान दिया।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव को सिर्फ यादव बिरादरी की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि यूपी से कोई मोहन यादव न बन जाए। अखिलेश यादव बिरादरीवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान, जाट, राजभर, बिंद, केवट, राजपूत, ब्राम्हण, भूमिहार मरता है तो अखिलेश यादव कुछ नहीं बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed