फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Panchayat Election 2021: Azamgarh District administration issued reservation list

आजमगढ़: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन जारी की आरक्षण सूची

Sat, 20 Mar 2021 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Mar 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021: Azamgarh District administration issued reservation list
पंचायत चुनाव - फोटो : Social Media

आजमगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के आदेश के बाद ब्लॉक प्रमुख की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी हो गई। प्रशासन की ओर से ब्लॉक और विकास भवन पर सूची चस्पा कर दी गई। नई संशोधित आरक्षण सूची में कई ब्लॉक प्रमुख का आरण बदल गया है।

विज्ञापन


जिले के कुल 22 ब्लॉक प्रमुख के पदों में सात पदों को अनारक्षित रखा गया है। इसमें सठियांव, पल्हना, पवई, अतरौलिया, रानी की सराय, मोहम्मदपुर और अजमतगढ़ की सीट शामिल है। महिलाओं के लिए चार सीटों को आरक्षित किया गया है। इसमें बिलरियागंज, मिर्जापुर, फूलपुर और अहरौला शामिल है।
विज्ञापन


देखें सूची

पिछड़ी जाति के लिए चार सीटों का आरक्षित किया गया है। इसमें मार्टीनगंज, कोयलसा, पल्हनी और हरैया शामिल है। पिछड़ी महिला के लिए तहबरपुर और महाराजगंज आरक्षित है। अनुसूचित जाति के लिए तीन सीटें आरक्षित हैं। इसमें लालगंज, जहानागंज और तरवां की सीट शामिल है। अनुसूचित महिला के लिए दो सीट ठेकमा और मेंहनगर आरिक्षत रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सीटों पर बदल गया समीकरण
इससे पहले जारी की गई आरक्षण सूची में ठेकमा, मेंहनगर और पल्हनी ब्लॉक को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इसमें ठेकमा और मेंहनगर अब अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इन सीटों पर तैयारी कर रहे लोगों को अब अपनी घर की महिलाओं को मैदान में उतारना पड़ेगा। पल्हनी सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। इसलिए यहां समीकरण पूरी तरीके से बदल गए हैं।



पहले कोयलसा और मार्टिनगंज को अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया था। अब ये बदलकर पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गई है। पहले के आरक्षण में हरैया, पवई, अतरौलिया और अहरौला को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया था। हरैया अब भी पिछड़ी जाति के लिए ही आरक्षित है।

इस सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। पवई, अतरौलिया सीट अब सामान्य हो गई है, वहीं अहरौला अब महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली सूची में महाराजगंज और तहबरपुर को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इस बार भी इनका आरक्षण वही है। पहले मिर्जापुर, फूलपुर, बिलरियागंज और सठियांव महिलाओं के लिए आरक्षित था। सठियांव सीट अब सामान्य हो गई है। बिलरियागंज, मिर्जापुर और फूलपुर इस बार भी महिला के लिए आरक्षित है।

23 तक ली जाएंगी आपत्तियां
अभी से प्रस्तावित आरक्षण सूची है। इस पर 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 25 तक इसका निरस्तारण किया जाएगा। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि 26 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed