फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav 2023 in azamgarh Voter list upset 12 members of one family could not vote

UP Nikay Chunav: मतदाता सूची ने किया परेशान,आजमगढ़ में एक परिवार के 12 तो दूसरे के 8 सदस्य नहीं कर सके मतदान

Thu, 11 May 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 11 May 2023 08:43 PM IST
सार

मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण आजमगगढ़ जिले में में कई लोग मतदान से वंचित हो गए। वहीं बहुत से लोग मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी मतदान से वंचित रहे। क्योंकि उनके नाम के आगे रेडलाइन लगी थी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 in azamgarh Voter list upset 12 members of one family could not vote
आजमगढ़ में निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम न होने के कारण आजमगगढ़ में कई लोग मतदान से वंचित हो गए। वहीं बहुत से लोग मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी मतदान से वंचित रहे। क्योंकि उनके नाम के आगे रेडलाइन लगी थी। इस कारण मतदान कर्मियों ने उन्हें मतदान करने से रोक दिया। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर जहां लोगों में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। वहीं मतदान के दौरान बहुत से लोग मतदान से वंचित हो गए। इसके कई कारण रहे लेकिन महाराजगंज में कई परिवार नाम के आगे रेड लाइन लगी होने के कारण मतदान नहीं कर सके। इस बात को लेकर लोगों में काफी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रेड लाइन लगने का कारण नहीं बताया

महराजगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली रहमा ने बताया कि हमारे परिवार में 12 सदस्य हैं। पिछले नगर निकाय चुनाव में हमने मतदान भी किया था लेकिन जब इस बार मतदान के लिए आए तो हमसे कहा गया कि हमारे नाम के आगे रेडलाइन लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: पहले दुल्हन ने किया मतदान फिर चली अपने ससुराल, ये खबर बड़ी दिलचस्प है

रेड लाइन क्यों लगी है इस बारे में पूछने पर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह तहसील से ही लगकर आया है। वहीं इसी वार्ड के नगर पंचायत चुनाव में मतदान करने पहुंचे इफ्तेखार अहमद ने बताया कि हमारे परिवार में 8 लोग है। हमारे नाम के भी आगे रेडलाइन लगी है। जिसके कारण हम मतदान नहीं कर सकते। ऐसा क्यों हुआ इस बारे में अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. अखिलेश वर्मा ने कहा कि किसी कारण से रेड लाइन नहीं लगा है। इसके कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है किसी की शादी हो गई हो और वह यहां से चली गई हो या कुछ टेक्निकल फॉल्ट हो। 

भाजपा नेता और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प

निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक आजमगढ़ जिले में कुल 53.14 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। तीन नगर पालिका व 13 नगर पंचायत के लिए हो रहे चुनाव के दौरान सुबह से ही गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा व पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई तो वहीं वेस्ली इंटर कॉलेज बूथ पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भी भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई तक हुई।

शहर क्षेत्र में बूथों पर दिन की दोपहरी में भी मतदाताओं की लाइन लगी नजर आयी। आधी आबादी व युवाओं का जोश इस बार के मतदान में देखने को मिला। वहीं मतदाता सूची में नाम न होने के चलते बहुत से मतदाता बूथों से बैरंग वापस लौटने को मजबूर हुए। इतना ही नहीं कई बूथों पर फर्जी मतदान को पहुंचे लोगों को पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में भी लिया। जिनकी संख्या कई दर्जन बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed