फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Election 2022 Akhilesh Yadav contest from this assembly seat of Azamgarh Samajwadi party District President sent invitation

UP Election 2022: तो क्या आजमगढ़ की इस सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सपा जिलाध्यक्ष ने भेजा न्योता

Thu, 20 Jan 2022 01:13 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jan 2022 01:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग दिलचस्प होती जा रही है। हर दिन नए ऐलान हो रहे हैं। सीएम योगी गोरखपुर से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। ऐसे में सवाल अब ये कि सपा अध्यक्ष किसी सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। इस सवाल से उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सियासी पारा चरम पर है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Akhilesh Yadav contest from this assembly seat of Azamgarh  Samajwadi party District President sent invitation
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मैदान में उतरने को लेकर हर रोज अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में बुधवार को आजमगढ़ का सियासी पारा उस समय चरम पर पहुंच गया जब अखिलेश यादव के जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे।

विज्ञापन


खबर आई कि वह गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन उनकी सीट तय नहीं है। सपा मुखिया आजमगढ़ से सांसद हैं। बुधवार दिन भर उनके गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ने चर्चाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


आजमगढ़ की जनता से पूछ कर फैसला लेंगे अखिलेश यादव
गोपालपुर  सीट से सपा के ही नफीस अहमद विधायक हैं। इस बार नफीस अहमद के साथ ही पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम भी यहां से लड़ने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहकर कि वे आजमगढ़ की जनता से पूछ कर ही इस बारे में फैसला लेंगे, फिलहाल अटकलों को विराम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में सचिन पायलट बोले: यूपी के सीएम नहीं सुनते पीड़ा, मुद्दों की बजाय करते हैं विवाद की राजनीति

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि अखिलेश यादव जनपद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पत्र भेजकर उन्हें जनपद से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। अब वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं यह फैसला उनका होगा।

वहीं अतरौलिया विधायक डा. संग्राम यादव ने उन्हें अतरौलिया से लड़ने का न्योता भेजा है। उन्होंने बताया कि अतरौलिया की जनता की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री से प्रतिनिधित्व करने का न्योता भेजा गया है। वह यहां से लड़ते हैं तो यह सौभाग्य की बात होगी और उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा। 
पढ़ेंः सचिन पायलट ने कसा तंज: वाराणसी में बोले- इस सरकार में आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, दर्द सौ गुना बढ़ गया

गोपालपुर सीट पर चार बार से है सपा का कब्जा

गोपालपुर विधानसभा सीट पर सपा चार बार कब्जा जमा चुकी है। 1996, 2002 और 2012 में वसीम अहमद यहां से चुनाव जीते थे और सपा सरकार में मंत्री भी बने थे। वहीं 2017 के चुनाव में इस सीट से सपा के ही नफीस अहमद जीते हैं। उनकी ओर से एक बार फिर यहां से दावेदारी की जा रही है।
पढ़ेंप्यार में रोड़ा बनी पत्नी, डॉक्टर पति ने सुपारी देकर मरवाई गोली, चौंकाने वाला सच जानकर पुलिस भी हैरान

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव बने तालिब

फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी मोहम्मद तालिब को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाहन करूंगा। हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताकर अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed