फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   doctor husband gives supari for murder of wife who became hindrance in love azamgarh police also surprised by this shocking truth

आजमगढ़: प्यार में रोड़ा बनी पत्नी, डॉक्टर पति ने सुपारी देकर मरवाई गोली, चौंकाने वाला सच जानकर पुलिस भी हैरान

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

आजमगढ़ के बगहीडाढ़ गांव के पास बीते शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मारी थी। वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब महिला अपने पति के कार के पास खड़ी थी। इस मामले का खौफनाक आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार को किया जो काफी चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन
doctor husband gives supari for murder of wife who  became hindrance in love azamgarh police also surprised by this  shocking truth
बीते शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बगहीडाढ़ गांव के पास बीते शनिवार को महिला को गोली मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला को गोली उसके पति ने ही मरवाई थी। इसके लिए दो शूटरों की सुपारी दी थी। एक तीर से कई निशाना लगाते हुए पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने व पड़ोसियों को पत्नी की हत्या में फंसाने की योजना बनाई थी। इस चौंकाने वाले खुलासे से लोग हैरान हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति और दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने घटना क्रम का खुलासा करते हुए बताया कि मुबारकपुर थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी डॉ. राहुल ने शनिवार को अपनी पत्नी रीना देवी को बगहीडाढ़ बुलाया था। वहां से वह उसे लेकर दवा दिलाने जाने वाला था।
विज्ञापन


हमलावरों के साथ बैठक करते पकड़ाया पति 
पत्नी के पहुंचने पर वह अपनी कार से उतरा और लघु शंका करने की बात कह कर सड़क किनारे खेत में चला गया। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और रीना को गोली मार कर जीयनपुर की तरफ फरार हो गए। इस मामले में राहुल ने विजय वर्मा व श्रवण वर्मा को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वैक्सीन लगवाने का ऐसा डर: नाविक ने टीका लगाने गए स्वास्थ्यकर्मी को उठाकर पटका, दूसरा पेड़ पर चढ़ा, देखें वायरल VIDEO

विवेचना के दौरान बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि महिला को गोली मारने वाले बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास हैं। पुलिस पहुंची तो वहां महिला का पति डॉ. राहुल, धर्मेंद्र व जुगुनू आपस में मंत्रणा कर रहे थे। उनके पास से तमंचा, कारतूस और 20 हजार रुपये बरामद हुए। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो साजिश खुल गई।

एक लाख रुपये की दी थी सुपारी

राहुल अजमतगढ़ में क्लीनिक चलाता है जहां उसका एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। पत्नी रीना को रास्ते से हटाने के लिए उसने पड़ोसी से विवाद का फायदा उठाने की योजना बनाई। धर्मेद्र व जुगनू को एक लाख रुपये की सुपारी देकर पत्नी की हत्या और उसके आरोप में पड़ोसियों को फंसाने की साजिश रची थी।

हिस्ट्रीशीटर है धर्मेंद्र, पुलिस को 25 हजार इनाम

 एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि महिला को गोली मारने के आरोप में पकड़ा गया शूटर धर्मेंद्र हिस्ट्रीशीटर है। उसकी जीयनपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उस पर 18 से ज्यादा मुकदमे हैं। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी और मामले के खुलासे करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की संस्तुति की है।  

पत्नी के बांह और पेट में लगी थी गोली

गोली लगने से घायल पत्नी रीना का इलाज वाराणसी में चल रहा है। उसे बांह और पेट में गोली लगी थी। वारदात के बाद पति ही मौके पर पहुंचा था और रीना को कार में लाद कर जिला अस्पताल पहुंचाया था। घटना के बारे में वो बार-बार पड़ोसियों से भूमि विवाद की बात कहता था। बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो पत्नी समेत अन्य परिजन हैरान रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed