{"_id":"6204d98913853b3180106f27","slug":"up-chunav-2022-bjp-supported-nishad-party-candidate-prashant-singh-filed-nomination-from-atrauliya-in-azamgarh-with-sanjay-nishad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: आजमगढ़ में भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन , संजय निषाद रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: आजमगढ़ में भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन , संजय निषाद रहे साथ
Thu, 10 Feb 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:53 PM IST
सार
सातवें चरण के चुनाव के लिए आजमगढ़ में आज से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अतरौलिया विधानसभा से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत सिंह नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत सिंह के साथ संजय निषाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सातवें चरण के विधान सभा चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। हर दिन अलग-अलग विधान सभा क्षेत्र से दलगत और निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। आजमगढ़ में पहले दिन अतरौलिया विधानसभा से भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत सिंह नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
उनके साथ लालगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद समेत अन्य समर्थक कलेक्ट्रेट भवन में मौजूद रहे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर हम इस बार सरकार बनाएंगे। ताकि आजमगढ़ के साथ ही पूरे प्रदेश का विकास हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्हें पूरे प्रदेश में 15 सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। दावा किया कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर 15 सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन