फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mubarakpur Municipality is battling communicable diseases without even floating a tender.

Azamgarh News: बिना टेंडर कराए ही संचारी रोगों से जंग लड़ रही मुबारकपुर नगरपालिका

Tue, 13 Oct 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mubarakpur Municipality is battling communicable diseases without even floating a tender.
मुबारकपुर वार्ड के  नेवादा कब्रिस्तान के पास खुले फेंका जा रहा कूड़ा। संवाद
जनपद में एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुबारकपुर नगरपालिका ने साढ़े सात लाख रुपये का टेंडर निकाला था। अभी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, और नगरपालिका द्वारा संचारी रोगों से लड़ने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नगरपालिका क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अभी तक उनके मुहल्ले में फागिंग तक नहीं कराई गई है। शासन के निर्देश पर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 12 विभाग मिलकर इस अभियान को संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुबारकपुर नगरपालिका ने अभियान के दौरान फागिंग और केमिकल आदि के छिड़काव के लिए लगभग साढ़े सात लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की। मुबारकपुर की कुल आबादी 50 हजार है और इसमें कुल 25 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान को शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगरपालिका ने अभी तक इस टेंडर को फाइनल नहीं किया है। इस दौरान वार्डों में जब लोगों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि साफ-सफाई तो की गई, लेकिन दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है और न ही फागिंग कराई गई है।
वहीं, नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अगर इस पर लगाम नहीं लगी, तो मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
000
बोले लोग
संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। कूड़ा तो उठ रहा है, लेकिन केमिकल का छिड़काव होते कभी नहीं दिखा। न ही कभी फागिंग हुई। -तारिक जमाल, नेवादा।
फागिंग न होने के कारण मुहल्ले में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इसकी शिकायत सीआरओ से भी की गई, लेकिन अब तक फागिंग नहीं कराई गई। -प्रवीण यादव, सरैया।
साफ-सफाई तो ठीक ही नजर आती है, लेकिन कीटनाशक का छिड़काव होता नहीं दिखता। फागिंग कब हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। -मोहम्मद सुलेमान रायनी, पुरा खिजिर।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कस्बे में साफ-सफाई के बाद भी कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कीटनाशक दवा का छिड़काव कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। -अख्तर रजा, कटरा।

000 वर्जन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर साफ-सफाई कराई जा रही है। रही बात टेंडर न खुलने की, तो यह टेंडर केमिकल के लिए निकाला गया है। इसे नियमानुसार ही पूरा किया जाएगा। -विनय मिश्रा, ईओ, मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed