फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband dies and wife injured in accident; family members stage a road blockade.

Azamgarh News: हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल,परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Husband dies and wife injured in accident; family members stage a road blockade.
गुजरपार में सड़क हादसे में मौत के बाद कार चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम करते  ग्रामीण। स
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव में सड़क हादसे में पति की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने से नाराज परिजनों ने सोमवार शाम गुजरपार चट्टी पर शव रखकर मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे जाम समाप्त हुआ। हादसे में रविवार रात भोजन के बाद टहल रहे दंपती को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

गुजरपार गांव निवासी मुन्नीलाल (45) रविवार रात करीब 3:30 बजे अपनी पत्नी सुमन देवी (43) के साथ भोजन करने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर मुन्नीलाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुन्नीलाल के पुत्र विपिन कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुबारकपुर थाने में तहरीर दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोमवार शाम करीब चार बजे शव लेकर गुजरपार चट्टी पहुंचे और मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद जीयनपुर और सिधारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब 5:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

जाम के कारण चट्टी से जीयनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर और मुबारकपुर की ओर करीब 700 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed