{"_id":"5f62135e8ebc3e1f8c16d8ec","slug":"up-board-s-high-school-and-inter-compartment-examination-to-be-held-on-october-3-in-ggic-azamgarh-news-vns5475501161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में तीन अक्तूबर को होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में तीन अक्तूबर को होगी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को दो पालियों में होगी। बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी पूरी होते ही यूपी बोर्ड के सचिव ने तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने सभी जिलों से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद ने 27 जून को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में अनुत्तीर्ण होने वाले कुल 900 परीक्षार्थियों ने इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल के 600 और इंटरमीडिएट के 300 छात्र शामिल हैं। हाईस्कूल में दो और इंटर में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके पास हो सकेंगे। बोर्ड ने अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा तीन अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है। इम्तिहान दो पालियों में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में होगा। जिले में मात्र एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कोविड-19 का संक्रमण न फैले इसके लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार तीन अक्टूबर को दो पालियों में होगी। जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में 600 और इंटरमीडिएट में 300 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का विशेरू रूप से ध्यान दिया जाएगा। - डा. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़