फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   356 complaints were received during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), with 14 resolved on the spot.

Azamgarh News: संपूर्ण समाधान दिवस में 356 शिकायतें आईं, 14 का मौके पर निस्तारण

Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
356 complaints were received during the 'Sampoorna Samadhan Diwas' (Comprehensive Grievance Redressal Day), with 14 resolved on the spot.
जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने 356 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों की मौजूदगी में 14 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 342 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील में सबसे अधिक 120 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें दो का समाधान हुआ। निजामाबाद में 62 में दो, मार्टीनगंज में 60 में चार, लालगंज में 40 में तीन और फूलपुर में 28 में तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बूढ़नपुर में 25 और मेंहनगर में 21 शिकायतें आईं, लेकिन दोनों तहसीलों में एक भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका। निजामाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके की स्थिति और अभिलेखों की जांच कर वास्तविक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

निजामाबाद में प्राप्त 62 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 60 प्रकरण संबंधित विभागों को भेजे गए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा, क्षेत्राधिकारी फूलपुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed