फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Apaar ID will have to be shown along with the admit card

यूपी बोर्ड : प्रवेश पत्र के साथ दिखानी होगी अपार आईडी

Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Apaar ID will have to be shown along with the admit card
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल निर्धारित हो चुका है। जिले में 23 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएंगी। इस बार प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को अपार आईडी या पैन भी दिखाना होगा। तभी स्कूल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 282 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 1,77,000 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। हालांकि अभी प्रवेश पत्र नहीं जारी हुआ है, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह तक इसके जारी होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेश पत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगी। इसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन यह सुविधा सिर्फ रेग्युलर (संस्थागत) विद्यार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट बोर्ड परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी और उन्हें प्रवेश पत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फार्म भरा था, लेकिन इस बार सिर्फ प्रवेश पत्र दिखाकर रेग्युलर या प्राइवेट फार्म भरने वाले विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में नहीं दाखिल होने पाएंगे। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि अपार आईडी बनवाना अनिवार्य है। बताया कि प्रवेश पत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी प्रस्तुत करना होगा। अगर बोर्ड परीक्षार्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड के विकल्प का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed