फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unrecognized schools will be investigated, a team will be formed

Azamgarh News: बिना मान्यता वाले स्कूलों की होगी जांच, गठित होगी टीम

Thu, 08 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Unrecognized schools will be investigated, a team will be formed
आजमगढ़। जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। इसके लिए एडी बेसिक ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दो-दो बीईओ की टीम गठित कर जांच कराने की योजना बनाई है। गठित टीम दूसरे बीईओ की कार्यक्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कर उसे बंद कराते हुए उसकी रिपोर्ट कार्यालय में देंगे। ताकि प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

मानक को दरकिनार कर संचालित होने वाले संचालकों और स्थानीय बीईओ की मिलीभगत का अंदेशा होने पर दूसरे ब्लॉक के बीईओ को जांच के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई जोर नहीं पकड़ रही है। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक करने पर शिक्षा विभाग की तरफ सख्त कार्रवाई की जाती है, इसमें एक लाख रुपये जुर्माना और विद्यालय को बंद करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। कुछ मामलों में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके बाद भी जिले में कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बाद भी ऐसे विद्यालयाें पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं मान्यता प्राप्त निजी स्कूल संचालक दूसरे स्थान पर भी विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश मिले हैं। सभी बीईओ को इसके लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए कि वह क्षेत्र में संचालित विद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई करें, लेकिन सभी लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में टीम गठित कर एक बीईओ को दूसरे बीईओ के क्षेत्र में जांच करने के लिए योजना बनाई जा रही है। ताकि सभी स्कूलों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके।-मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed