फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uncontrolled bike collided with a tree, youth died

Azamgarh News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

Sun, 25 Dec 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a tree, youth died
आजमगढ़। सरायमीर थाना के पवई लाडपुर जूनियर हाईस्कूल के पास शनिवार की देर रात 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के पहलौलिया गांव निवासी अशोक यादव (30) ट्रक चालक था। वह वाराणसी में रह कर ट्रक चलाता था। शनिवार की शाम काम से छुट्टी लेकर वह बाइक से घर लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे वह सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक की रोशनी में बाइक अनियंत्रित होकर गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा कर खाई में चली गई। इस हादसे में अशोक गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया तो वहीं उसके जेब आदि में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को भी सूचना दिया गया। अस्पताल पहुंचने के पूर्व रास्ते में ही अशोक की मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व चार पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत
सरायमीर। थाना क्षेत्र के पारा गांव के पास रविवार को दिन में दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार उषा देवी (55) घायल हो गई। वह अपने पति विनोद तिवारी के साथ कहीं जा रही थीं। जब तक महिला को इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी बबलू (45) परिवार के ही सुजीत कुमार (40) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया गए थे। वापस लौटते समय शनिवार को बसही गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बबलू व सुजीत घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बबलू की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह बबलू की मौत हो गई। वह दिल्ली रहता था और तीन दिन पूर्व ही घर आया था। उसके तीन पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद

अनियंत्रित बाइक पलटी, अधेड़ घायल
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबदुद्दीनपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार (52) रविवार की सुबह बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। अभी वे जीयनपुर कोतवाली के अमुवारी पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed