फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths killed, five injured in three accidents

Azamgarh News: तीन हादसों में दो युवकों की माैैत, पांच घायल

Fri, 20 Mar 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, five injured in three accidents
फरिहा पुलिस बूथ में दुर्घटना के बाद घुसा ट्रक।
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर बुधवारकी देर रात करीब 10:30 बजे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस बूथ में जा घुसा। हादसे में पिकअप चालक राहुल (25 वर्ष) और खलासी विशाल (22 वर्ष), निवासी रेणुकूट, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद सुरेश ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक सीधे चौक पर बने पुलिस बूथ में जा घुसा। सौभाग्य से घटना के समय बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और बाजार के व्यापारियों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत-बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र में हाइडिल के पास चौराहे पर बुधवार की रात एक अनियंत्रित ऑटो ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास निवासी मोनू उर्फ मनोज गोंड (33) की मौत हो गई। सिधारी के जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास निवासी मोनू उर्फ मनोज गोंड ई-रिक्शा चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। एसओ सिधारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। बुधवार की रात करीब 8 बजे वह नरौली से सवारी लेकर सिधारी स्थित हाइडिल चौराहे पर छोड़ने के लिए आया था। कुछ देर बाद सवारी को उतारकर वह खाली ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। चौराहे पर इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई-रिक्शा सड़क पर पलटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ऑटो चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। मौत की सूचना पाकर स्वजन का रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, दो घायल-अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कॉलेज के सामने सरायमीर-दीदारगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव भी पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज भेजा। यहां चिकित्सकों ने पुष्पनगर निवासी मनोज कश्यप (38) को मृत घोषित कर दिया। उधर, अन्य दो घायलों पुष्पनगर निवासी संतोष मिश्र (43) और हड़वा निवासी रवि गौतम (28) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। यहां एक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed