{"_id":"5f04bc5c8ebc3e4316321c82","slug":"two-women-swagger-and-death-due-to-husband-s-death-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पति से हुई तकरार तो दो महिलाएं फंदे से झूली, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पति से हुई तकरार तो दो महिलाएं फंदे से झूली, मौत
Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाएं पति से तकरार के बाद फांसी के फंदे पर झूल गई और दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
पहली घटना बगवार गांव में हुई। गांव निवासी 36 वर्षीया सरोज उर्फ गुड़िया पत्नी लालजीत का सोमवार की शाम पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति लालजीत बाजार चला गया। पति के जाते ही सरोज ने पंखे से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का मायका ककरही दुलार गांव में है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों की सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। वहीं दूसरी घटना बिलरियागंज के बरोही फतेहपुर गांव में हुई।
विज्ञापन
30 वर्षीया ममता सिंह पत्नी संतोष सिंह का भी सोमवार की शाम पति से विवाद हुआ। इसके बाद उसने भी छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ममता के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मामलों में अभी कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आए है।