फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two public service centers will open in every gram panchayat of the district

जिले की हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे दो जनसेवा केंद्र

Thu, 03 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two public service centers will open in every gram panchayat of the district
आजमगढ़। युवाओं को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में रोजगार देने की पहल हो रही है। जिले भर में 3744 जनसेवा केंद्रों के माध्यम से लगभग नौ हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी है। इसके लिए दो संस्थाएं भी नामित कर दी गई हैं और उन्हें दिसंबर के पहले सप्ताह में ही जनसेवा केन्द्रों के स्थापना की कार्रवाई पूरी करनी हैं। हर गांव या 10 हजार आबादी पर जनसेवा केंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले की 1872 ग्राम पंचायतों में दो-दो जनसेवा केंद्रों की स्थापना होगी। इसके लिए नामित दोनों संस्थाओं को एक-एक केंद्र खोलने होंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की आबादी पर एक-एक जनसेवा केंद्र दोनों संस्थाओं को खोलने हैं। इस तरह जिले में 3744 जन सेवा केंद्र खोलने हैं। इससे लगभग नौ हजार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। यही नहीं, एक से अधिक केंद्र होने के नाते इनमें होने वाली प्रतिस्पर्धा से इनके सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। हर गांव में जनसेवा केंद्र होने से आम लोगों को अपने काम के लिए दौड़भाग करने से फुर्सत मिलेगी। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बे में ही केंद्रों का संचालन हो रहा है। जिले में करीब 300 से अधिक जनसेवा केंद्र संचालित थे और वहां कई तरह की दिक्कतें भी आ रहीं थीं। अब नए सिरे से केंद्रों को नवीन सुविधाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक होंगे तो उसका लाभ भी लेंगे। वहीं सरकार की ओर से संचालकों के सेवा शुल्क में कई गुना बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो सकेगी। देय शुल्क को 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्र के संचालक को प्रति ट्रांजेक्शन अब 3.50 रुपये की जगह 15 रुपये मिलेंगे। इससे इनकी भी आय बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

0000000000000000
तीन वर्ष होगा केंद्रों का कार्यकाल
आजमग्ढ़। इन जन सेवा केंद्रों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नस सोसाइटी (टीईजीएस) एवं डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर (डी.एसपी) संस्थाओं की आपसी सहमति से इसे दो वर्ष तक और बढ़ाया जा सकेगा। ई- डिस्ट्रिक पोर्टल से भी ले सकते हैं सेवाओं का लाभ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से भी ले सेवाओं को ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
इनके जरिए शासन के 35 विभागों की 258 शासकीय सेवाएं लोगों को उपलब्ध हो रहीं हैं। निजी रूप से कोई भी व्यक्ति ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से अपने इंटरनेट के माध्यम से भी इन सेवाओं को ले सकता है। इससे लोग घर बैठे ही अपने कार्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें आनलाइन ही अपडेट मिल सकेगी। दो संस्थाओं का चयन किया गया है और उन्हें हर पंचायत में एक-एक केंद्र खोलने हैं। 15 दिसंबर तक इनका संचालन शुरू हो जाएगा।
शरद यादव, ई- डिस्ट्रिक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed