फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two new gangs registered in the district, eight members identified

Azamgarh News: जिले में दो नए गैंग किए गए पंजीकृत, आठ सदस्य चिह्नित

Thu, 18 Jan 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two new gangs registered in the district, eight members identified
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को एक बार फिर अपराधियों की नकेल कसी है। इसके तहत जनपद स्तर पर दो नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। इन दोनों गैंगों से जुड़े आठ सदस्य भी चिह्नित किए गए हैं। इसमें एक गैंग शराब तस्करी से तो दूसरा आपराधिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार जहानागंज थाने में शराब तस्करी से जुड़े गैंग को पंजीकृत किया गया है। जिसे अजय सिंह गैंग नाम देते हुए कोड संख्या डी-216 दिया गया है। यह गैंग अपमिश्रित शराब तैयार कर उसे बेचने जैसा अपराध करता है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस गैंग का मुखिया अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह है। वहीं, सदस्यों के रूप में फेंकू मौर्या निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर, मुर्तजा निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर, चंद्रकेश यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली, रमाकांत यादव उर्फ साधू यादव निवासी नगवा मैदो थाना बिलरियागंज व विशेष सिंह उर्फ बिक्की सिंह निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली चिह्नित किए गए है। वहीं, दूसरा गैंग निजामाबाद थाने में आपराधिक गैंग के रूप में पंजीकृत हुआ। इस गैंग को रामनिवास गैंग नाम देने के साथ ही कोड संख्या डी-217 एलाट किया गया। गैंग का सरगना राम निवास निवासी सरदहा मधसिया थाना तहबरपुर है। इस गैंग के द्वारा तरह-तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस गैंग के सदस्य के रूप में अबरार अहमद निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed