फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two more new police stations will be built in the district

Azamgarh News: जनपद में दो और नए थाने बनाए जाएंगे

Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two more new police stations will be built in the district
जनपद में दो और थानों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से इन थानों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही इन थानों का निर्माण कार्य शुरू होगा। जनपद में वर्तमान में 25 थाने हैं। लेकिन जनपद के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए काफी दिनों से थानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिसे देखते हुए एसपी अनुराग आर्य ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। ऐसे में शासन स्तर से पहले ही बलरामपुर चौकी को थाना, लाटघाट चौकी के स्थान पर थाना और एक एक्सप्रेस-वे थाने के निर्माण को मंजूरी मिल गई थी। बलरामपुर और लाटघाट थाने के लिए जमीन पहले ही मिल चुकी है। वहीं अब जनपद में दो और थानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई है। जिसमें पल्हना चौकी के स्थान पर अब पल्हना थाना बनेगा और मार्टीनगंज में भी थाने की स्थापना की जाएगी। पल्हना विकास खंड के सरैया गांव और मार्टीनगंज तहसील के सुरहन गांव में प्रशासन ने नवीन परती और ऊसर खाते की भूमि थाने के लिए प्रस्तावित की है। अब बजट मिलते ही इन थानों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed