फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two lakh 24 thousand applications came to increase the name in the voter list

मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को आए दो लाख 24 हजार आवेदन

Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two lakh 24 thousand applications came to increase the name in the voter list
आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनपद में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पांच दिसंबर को समाप्त हो गया। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जनपद में कुल दो लाख 24 हजार 905 लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन किया। जबकि 62 हजार 522 आवेदन मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के लिए आए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जनपद में एक नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ जो पांच दिसंबर को समाप्त हुआ। इस दौरान नए लोग जो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए थे उनके नाम को जोड़ने और जो लोग मृत हो गए थे, दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे या फिर उनका नाम दो जगहों पर चढ़ गया था उनके नाम को हटाने के लिए जनपद की समस्त तहसीलों में आवेदन लिए गए। इस दौरान नाम जोड़ने के लिए दो लाख 24 हजार 905 आवेदन आए। जबकि 62 हजार 522 आवेदन नाम को मतदाता सूची से हटाने के लिए आए। नाम जोड़ने के सबसे ज्यादा आवेदन आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए जबकि सबसे कम आवेदन निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से आए। वहीं सबसे ज्यादा नाम हटाने के आवेदन अतरौलिया और सबसे कम सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से आए।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल दो लाख 24 हजार 905 आवेदन नाम बढ़ाने के आए। जबकि 62 हजार 522 आवेदन मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के लिए आए हैं। अब इन आवेदनों की जांच कराई जाएगी। जो आवेदन सत्य पाए जाएंगे उनके नाम को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा या विलोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed