फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two innocent children die by drowning in a water filled pit

आजमगढ़: रेलवे लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत, निकालने के पहले हो चुकी थी मौत 

Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two innocent children die by drowning in a water filled pit
दोनो मासूम बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेवां गांव में रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह और चार साल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। खरेवां गांव के प्रधान मो. शाकिर के भाई मो. राशिद के सात बच्चे हैं। इनमें से छह साल का आरफीन और सबसे छोटा बेटा चार साल का फराज गांव के एक और बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहे थे।

विज्ञापन


खेलते-खेलते तीनों बच्चे घर के सामने रेलवे लाइन की तरफ चले गए। वहां रेलवे लाइन के किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे के पास खेलते समय पैर फिसलने से आरफीन और फराज गड्ढे में गिर गए और पानी ज्यादा होने के कारण डूबने लगे। यह देखकर साथ गए बच्चे ने शोर मचाया।
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दोनों बच्चों के शव निकाले। घटना के दो घंटे बाद सरायमीर थाना पुलिस पहुंची। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। 

परिजनों में मच गया है कोहराम, गांव वाले स्तब्ध
दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार में जहां कोहराम मच गया है तो वहीं पूरा गांव स्तब्ध है। प्रधान परिवार के दो मासूम बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत की सूचना पर गांव के लोग प्रधान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जुट गए हैं। मृत बच्चों के परिवार का हर सदस्य गमगीन है। मृत बच्चों की मां का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बड़े भाई-बहनों के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के करूण क्रंदन से गांव के लोगों की आंखे भी भर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed