{"_id":"6d531e845026b84570e1533c760cc493","slug":"two-home-to-four-million-furnishings-exceeded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घर से चार लाख का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घर से चार लाख का सामान पार
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
कोलहटा कमाल हुसेपुर और करमहा डिबुरपुर गांव निवासी दो लोगों के घर में शुक्रवार की रात घुसे चोर करीब चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। कोलहटा कमाल हुसेपुर गांव निवासी घिराऊ राजभर गांव के कोटेदार हैं। शुक्रवार की रात भोजन के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए।
चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरों को खंगालते हुए भीतर रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर घिराऊ ने थाने पर सूचना दी। दूसरी घटना करमहा डिबुरपुर गांव निवासी सितारा देवी पत्नी स्व. राधेश्याम के घर में हुई। पक्के मकान में लगे पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर सितारा देवी के घर में घुसे और करीब दो लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान, आभूषण और कपड़े चुरा ले गए। थानाध्यक्ष महराजगंज सुरेश यादव ने बताया कि घटना के खुलासे का प्रयास जारी है।