फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two girls who went to play died due to drowning in the pond

खेलने गई दो किशोरियों की पोखरी में डूबने से मौत

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two girls who went to play died due to drowning in the pond
पवई थाना के चिरमार गांव में घर के पीछे खेलने गई दो किशोरियों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस का न देकर शवों का पंचनामा कराकर दफन कर दिया। दो बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के चिरमार गांव निवासी नजमा (14) पुत्री मो. ताहिर और फारेहा (13) पुत्री अजीज मुंबई में अपने चाचा शकील के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। नजमा कक्षा नौ और फारेहा कक्षा आठ की छात्रा थी। 15 दिन पहले वह अपने चाचा के साथ घर घूमने के लिए आई थी। 16 मार्च को उनका मुंबई वापस जाने का टिकट था। रविवार की सुबह नजमा व फारेहा दोनों साथ में खेलते हुए घर के पीछे चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेलते-खेलते हुए दोनों पोखरी के पास पहुंच गई। तभी नजमा का पैर फिसल गया और वह पोखरी में जा गिरीं। पोखरी में नजमा को डूबता देख उसे बचाने के चककर में फारेहा भी पोखरी में गिर गई। काफी देर तक वह दोनों घर नहीं पहुंची तो आसपास के लोग भागकर पीछे गए तो दोनों पोखरी में डूबी थी। परिजनों ने पोखरी से दोनों का शव बाहर निकाला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। परिजनों ने ग्रामप्रधान के माध्यम से शव का पंचनामा कराया और शव को दफन कर दिया। दोनों किशोरियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed