फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two fork clerks relieved, bail money to be confiscated

दो कांटा क्लर्क कार्यमुक्त, जब्त होगी जमानत धनराशि

Fri, 11 Dec 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Two fork clerks relieved, bail money to be confiscated
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के नए जीएम आते ही लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गए हैं। उनके द्वारा दो कांटा क्लर्कों केे कार्यमुक्त करते हुए आठ तौल लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नवागत प्रधान प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मिल में व्याप्त कमियों को दूर करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने पाया कि बार-बार सूचना देने के बाद बूढ़नपुर (ए) और छितौनी लोहरा (ए) के कांटा क्लर्कों द्वारा साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति मिल को करने की बजाए सूखी जड़ों आदि के साथ मिल को गन्ना की आपूर्ति की जा रही है। कई बार कहने के बाद भी इनके द्वारा अपने कार्यों में सुधार नहीं लाया जा रहा है। इस पर उन्होंने दोनों गन्ना क्रय केंद्रों के कांटा क्लर्कों को कार्यमुक्त कर दिया। उनके निर्देश पर कांटा क्लर्कों की जमानत राशि को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उनके द्वारा आठ तौल लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनकी इस कार्रवाई से मिल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। जीएम की इस कार्रवाई से किसानों में हर्ष व्याप्त है उनका कहना है कि अब चीनी मिल बेहतर परफार्मेंस करेगी। जीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार इनको साफ सुथरे गन्ने की आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया था लेकिन इनके द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जिसके कारण कार्रवाई की गई है। इस तरह की लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed