{"_id":"5fd265888ebc3e3b9a5e04ea","slug":"two-dead-including-si-from-corona-azamgarh-news-vns562748532","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एसआई समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एसआई समेत दो की मौत
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना से बृहस्पतिवार को सरायमीर के एसआई समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 27 नए कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किए गए हैं। 54 कोरोना संक्रमित को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5785 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5540 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 152 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 109 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
गुरुवार को सरायमीर थाने में तैनात 58 वर्षीय एसआई की कोरोना से मौत हो गई। वाराणसी के बड़ागांव थाने के पुवारीकला निवासी ने 2018 में सरायमीर थाने की कमान संभाली थी। 25 नवंबर से तबियत खराब होने की वजह से वे छुट्टी पर थे । जांच में वेे कोरोना संक्रमित मिले और तभी से बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था। वही रैदोपुर के 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित अधेड़ ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी द्वितीय डा. नियाज हसन ने की। वहीं जांच रिपोर्ट में रानी की सराय में एक, जैगहा में एक, सुघरपुर में एक, जमुदहा में एक, कादीपुर में एक, धुधुरी में तीन, रामपुर में एक, खानपुर में एक, कप्तानगंज में एक, जहानागंज में एक, दीदारगंज में एक, उदपुर में एक, खुरचंदा में एक, जमीन नंदना में दो, गदईपुर में एक, नौरसिया में एक, चौरीखास में एक, हदसपुर में एक, पकड़ीकला में एक, चौबह में एक, तामरपुर में एक, खोर्रमपुर में एक, विजौली में एक, हरिश्चंद्रपुर में एक, छितौनी में एक, आर्यनगर जीयनपुर में एक, हैदराबाद में एक, गाजीपुर में एक, बयासी में एक, रसूलपुर में एक संक्रमित मिला है।