फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two banned meat traders arrested during the encounter

मुठभेड़ के दौरान दो प्रतिबंधित मांस कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Two banned meat traders arrested during the encounter
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान दो शातिर प्रतिबंधित मांस कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इस दौरान मौके से पुलिस ने चार प्रतिबंधित मवेशी, काटने के औजार के साथ ही एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

जीयनपुर पुलिस शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि असरफपुर गांव स्थित एजाज के बाग में प्रतिबंधित मवेशी को काटे जाने की तैयारी चल रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार की संख्या में लोग बाग में मौजूद थे और वहां चार प्रतिबंधित मवेशी भी थे, जिसे काटने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी किया और फिर मवेशी काटने से उक्त युवकों को मना किया। पुलिस को देखते ही मांस कारोबारियों में हड़कंप मच गया। एक युवक ने पुलिस को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया और भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए मांस कारोबारियों में फिरोज पुत्र मुईन व सरफराज पुत्र फिरोज निवासी देवापार शामिल है। फिरोज के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। इसके अलावा मौके से चार प्रतिबंधित मवेशी, काटने के औजार आदि भी बरामद हुए। फरार हुए आरोपियों का नाम साबिर पुत्र आलिम व दिलावर पुत्र सोहेल निवासी असरफपुर थाना जीयनपुर शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed