फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two accused arrested for firing Harsh during marriage

शादी के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing Harsh during marriage
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में 30 नवंबर को वैवाहिक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में युवक के पिता ने निजामाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान दो लोगों का नाम प्रकाश में आया। जिन्हें निजामाबाद पुलिस ने बुधवार खपड़ा गांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सेमरा गांव निवासी चंद्रजीत यादव के घर सोमवार को वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए संतोष यादव पुत्र विक्रम यादव आया हुआ था। वैवाहिक समारोह के दौरान ही कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग कर दिया। जिससे संतोष को गोली लग गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसका इलाज सिधारी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं। वहीं घटना के बाबत संतोष के पिता विक्रम ने निजामाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के दौरान अमरजीत यादव उर्फ आल्हा यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी अहमदाबाद व राजकुमार गौड पुत्र छांगुर गौड़ निवासी रेवजापरवेजपुर थाना निजामाबाद का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को निजामाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी खपड़ा गांव चौराहे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अमरजीत व राजकुुमार गौड़ बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने दो तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed