फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tricolor yatra tribute to martyrs

तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को नमन

Sat, 20 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 20 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Tricolor yatra tribute to martyrs
तिरंगा यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में कई स्थानों पर शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। अहरौला, तहबरपुर और मेहनगर में निकली तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का नारा लगाया। साथ ही शहीदों और सेनानियों को याद किया। नगर कमेटी ने पुरानी कोतवाली स्थित सूर्य कुमार सिंह पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद कार्यकर्ता चौक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्यारे मोहन टंडन के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाल स्व. सभापति उपाध्याय और भाई विद्यापति उपाध्याय के आवास पर उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। स्व. जयश्री प्रसाद की दूकान पर उनके परिजन लालचंद साव को सम्मानित किया। इसके बाद कार्यकर्ता भारत माता का जयकारा लगाते हुए कोट स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मौलवी अब्दुल हक के घर पहुंचे। यात्रा शिवप्रसाद गुप्त के आवास पहुंची जहां उनके पिता स्व. दशरथ को श्रद्धांजलि दी। मौके पर नरेंद्र बहादुर सिंह, अभय दत्त गोंड, विवेक निषाद, अजय भारती, संतोष शिल्पकार, विनय गुप्त उपस्थित थे। 
विज्ञापन


गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लालगंज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। संचालन रामनयन सिंह ने किया। मौके पर पूर्व सांसद दरोगा सरोज, संजय जायसवाल, अशोक राय रहे। मेहनगर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो करौती गांव पहुंची। जहां पूर्व सेनानी स्व. पारसनाथ चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद सिंह, प्रभंश सिंह, सुधीर राय मौजूद रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार, माहुल बाजार से यात्रा फूलपुर विधानसभा प्रभारी हनुमंत सिंह  के नेतृत्व में निकली। मौके पर माहुल मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अमित सिंह, रामप्रीत, संजय सिंह, आंसू जायसवाल मौजूद रहे। तहबरपुर संवाददाता के अनुसार, निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में शिशु मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली।


बीबीपुर में स्व. विश्राम राय, शिवराम राय, रधुनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पंकज राय, मोती राय, नितिन उपाध्याय मौजूद रहे। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज क्षेत्र में विजय मिश्रा के नेतृत्व में यात्रा निकाली। जहानागंज संवाददाता के अनुसार, जहानागंज के मवेशीखाना स्थित सुबाष चंद्र बोस की मूर्ति पर मंडल उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद कादीपुर शहीद स्व. प्रेमचंद यादव की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, रविंद्र राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed