फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to Mulayam Singh Yadav on his death anniversary.

Azamgarh News: पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Sun, 11 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Mulayam Singh Yadav on his death anniversary.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को माहुल और अतरौलिया स्थित पार्टी कार्यालयों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

माहुल में पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने किसानों, नौजवानों और कमजोर वर्गों के हितों के लिए संघर्ष किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसान और बेरोजगार युवा उपेक्षा का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दल में जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी था और आगे भी रहूंगा, क्योंकि समाजवादी सोच हमारे रक्त में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वसीमुद्दीन शेख और राजेश यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौलिया में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव नेताजी को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके विचार और संघर्ष कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता 1977 का इतिहास दोहराएगी।
भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, युवाओं के पलायन, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने को लेकर निशाना साधा। श्रद्धांजलि सभा के बाद बलराम यादव ने अमर शहीद राजा जय लाल सिंह 100 शय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में करीब सौ मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-------
मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि
रानी की सराय। बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अमरजीत यादव ने कहा कि नेताजी ने सैनिकों के सम्मान और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर चंद्रदेव यादव, हंसराज यादव, अरविंद यादव, रामप्रवेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed