{"_id":"69b9af3f93f7e526900f318e","slug":"traveling-home-for-eid-is-difficult-train-waiting-lists-exceed-100-and-there-are-no-seats-until-april-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147036-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ईद पर घर लाैटने में परेशानी, ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार, अप्रैल तक सीटें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ईद पर घर लाैटने में परेशानी, ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार, अप्रैल तक सीटें नहीं
विज्ञापन
मेजवां। ईद मनाने के लिए घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है और वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि ईद चांद के दीदार के बाद शुक्रवार अथवा शनिवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर अन्य जिलों में काम करने वाले लोग अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट उपलब्ध न होने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। खुरासन रोड के आरक्षण बाबू मनोज कुमार ने बताया कि ईद के अवसर पर घर जाने वालों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों में भारी दबाव है और वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है। शाहगंज व आजमगढ़ रूट से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों कैफियात एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस और आनंद बिहार-मऊ एक्सप्रेस में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण करा लिया है, उनका सफर अपेक्षाकृत आसान रहेगा, जबकि अन्य को टिकट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। तत्काल कोटे से कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों को रातभर स्टेशन पर लाइन लगानी पड़ रही है, बावजूद इसके अधिकांश लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है।
अगले माह अप्रैल तक इन ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। ऐसी स्थिति में कई यात्रियों को मजबूरी में जनरल कोच में भीड़ के बीच सफर करना पड़ सकता है, जिससे यात्रा और अधिक कठिन हो जाएगी।