फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Travel from Hyderabad to Azamgarh in 13 days

दर्द : 13 दिनों में हैदराबाद से आजमगढ़ का सफर

Thu, 30 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Travel from Hyderabad to Azamgarh in 13 days
फरिहां पहुंचे हैदराबाद से आ रहे गोरखपुर के मजदूर। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/फरिहां। देश के विभिन्न हिस्सों से पैदल अभी मजदूरों और कामगारों का अपने घरों की ओर लौटना जारी है। कोई 20 तो कोई 15 दिन से सफर पर है। मन में बस एक ही उम्मीद है बस घर पहुंचना। कभी पैदल तो कभी किसी वाहन में ये लोग चल रहे हैं। जनपद में भी प्रति दिन 25 से 50 लोग ऐसे आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां भी बढ़ी हुई है। इनका दर्द देखकर पुलिस की ओर से इन्हें रोका नहीं जा रहा है। ये सीधे अपने घरों को पहुंच रहे हैं। ऐसे में यदि कोई संक्रमित हुआ तो दिक्कत बढ़ सकती है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पूरी कार्यवाही अब प्रधान और गांव के जागरूक लोगों पर टिकी है। अगर सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंच कर फॉलोअप कर रही है।
विज्ञापन

हैदराबाद से पैदल चलकर गोरखपुर जा रहे लगभग दो दर्जन से ऊपर मजदूर भूख प्यास से तड़पते हुए 13 दिन बाद फरिहां बाजार पहुचे। सभी गोरखपुर के थाना खजनी के रहने वाले थे। हैदराबाद और तेलंगाना में फर्नीचर का कार्य करते थे। मालिक ने खाने की व्यवस्था नहीं की तो मजदूरों ने तय किया कि पैदल ही चलकर घर पहुंचा जाएगा। तेरह दिनों में फरिहां बाजार पहुचे। क्षेत्र के समाजसेवी मोहम्मद ताहिर ने खाने पीने की व्यवस्था की। सोनभद्र से आ रहे बालू लदे एक ट्रक से इन लोगों को गोरखपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed