फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transport office moved from rented room to new building

Azamgarh News: किराए के कमरे से नए भवन में पहुंचा परिवहन कार्यालय

Wed, 04 Sep 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Transport office moved from rented room to new building
आजमगढ़। शासन ने किराया देने से इंकार किया तो आनन-फानन में परिवहन कार्यालय को आईटीआई परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। इस कार्य को दो दिन हो चुके हैं। अभी तक सारे सिस्टम आदि लगाने का कार्य चल रहा है। जिसका परिणाम है कि अब तक यहां सारा कार्य बाधित है।
विज्ञापन

नगर के हरबंशपुर में परिवहन विभाग का कार्यालय किराए के भवन में संचालित हो रहा था। परिवहन आयुक्त ने एक सितंबर से भवन का किराया देने से इंकार कर दिया। वहीं गंभीरवन में बन रहा परिवहन विभाग का कार्यालय अभी तक हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करना विभाग के लिए चुनौती बन गया। आनन-फानन में विभाग ने इसे आईटीआई परिसर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। शनिवार से ही कार्यालय को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। जिसका परिणाम रहा कि सोमवार को परिवहन कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। वहीं मंगलवार को भी फाइलों की शिफ्टिंग के साथ ही कंप्यूटरों का लगाने का कार्य चलता रहा। जिसके कारण मंगलवार को भी कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed