भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता की तेरहवीं पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में गोरखपुर मंडल के अलावा विभिन्न जिलों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, विधायकगण, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान राजकुमार सेठ, चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद समेत क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।