फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformer burnt, power failure of hundred houses including market

ट्रांसफार्मर जला, बाजार सहित सौ घरों की बिजली गुल

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, power failure of hundred houses including market
अंबारी। माहुल रोड के किनारे लगा सौ केबीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम को जल गया। जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों घरों सहित बाजार के दुकानों में आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोग जहां गर्मी से बेहाल दिखे, वहीं सुबह होने पर पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शुक्रवार की शाम अंबारी के माहुल रोड के किनारे लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते जल गया। इस ट्रांसफॉर्मर से आंधीपुर मोड़ से लेकर रेलवे क्रासिंग तक की दर्जनों दुकानों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। साथ ही अंबारी गांव की मुस्लिम बस्ती के लगभग सौ घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। इस संबंध में लोगों ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। लेकिन शाम को कुछ कर्मचारी आए और ट्रांसफार्मर को बंद कर चले गए। बाजार के लोग शुक्रवार की शाम से अंधेरे में हैं। क्षेत्र के इश्तियाक अहमद, मोतिन अहमद, शकील अहमद, इश्तेखार अहमद, सोनू गुप्ता आदि का कहना है कि बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हैं। वहीं इस भीषण उमस भरी गर्मी से सभी परेशान हैं। विभाग के लोगों की लापरवाही के कारण शनिवार की शाम तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा पाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो बाजार के लोग सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed