{"_id":"6427ecca6b8d48ef4a0c65a5","slug":"transfer-of-sp-rural-rahul-russia-arun-kumar-dixit-will-be-the-new-additional-superintendent-of-police-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में फेरबदल: एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया का ट्रांसफर, अरुण कुमार दीक्षित होंगे नए अपर पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग में फेरबदल: एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया का ट्रांसफर, अरुण कुमार दीक्षित होंगे नए अपर पुलिस अधीक्षक
Sat, 01 Apr 2023 02:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये हैं। आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात राहुल रूसिया का शनिवार को स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन
आईपीएस के हुए तबादले
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शनिवार को भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये हैं। आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात राहुल रूसिया का शनिवार को स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर शासन स्तर से अरुण कुमार दीक्षित को जनपद में नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 डिप्टी एसपी का तबादला, जानें- वाराणसी के दो डीएसपी को कहां की मिली जिम्मेदारी?
विज्ञापन
लगभग छह माह पूर्व राहुल रूसिया को आजमगढ़ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनाती गई थी। अब शासन स्तर से उनका स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, उप्र लखनऊ के पद पर किया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ के पद पर तैनात अरुण कुमार दीक्षित को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि, प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भी 30 डिप्टी एसपी का तबादला किया था। जिसमें वाराणसी कमिश्नरेट के एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय का तबादला हरदोई और एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय का तबादला गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के लिए किया गया है। वहीं, एटा में तैनात डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह का तबादला वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। 45वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक अरुण कुमार सिंह का तबादला भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी में किया गया है।