फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transfer of more than three dozen babus of health department

स्वास्थ्य विभाग के तीन दर्जन से अधिक बाबूओं का स्थानांतरण

Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Transfer of more than three dozen babus of health department
स्वास्थ्य महकमे के 36 लिपिकों का एक साथ स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है। इससे विभाग के कामकाज पर असर पड़ने का अंदेशा हो गया है और स्थानांतरण के विरोध में बाबू लामबंद हो गए हैं। आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों का गैर जनपद में स्थानांतरण कर दिया गया है। उनको तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा गया है ताकि वे जल्द से जल्द दूसरे जिले में कार्यभार ग्रहण कर सकें। शासन से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद रविवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। स्थानांतरण के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया गया। सोमवार को राजकीय कार्यों से विरत रह कर सभी बाबू सुबह 10 से तीन बजे तक बैठक करेंगे। मंगलवार व बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। इस तरह 26 जुलाई तक मांग न पूरी होने पर 27 से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed