{"_id":"5fc53c2e8ebc3e9b9a4fbf08","slug":"trains-filled-up-even-after-festival-getting-long-waiting-azamgarh-news-vns5610004137","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार बाद भी फुल हुई ट्रेनें, मिल रही लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार बाद भी फुल हुई ट्रेनें, मिल रही लंबी वेटिंग
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली व छठ त्योहार बीतने के बाद अब वापस लौटने वाले लोग परेशान हैं। दिल्ली, मुंबई, सूरत व अमृतसर रूट की ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ है। वेटिंग टिकट कंफर्म न होने पर यात्री परेशान हैं। हालांकि कोरोना के चलते जनरल कोच हटा दिए गए जिससे कि यात्रियों को वेटिंग टिकट लेकर ही सफर करना पड़ रहा है। वहीं टिकट दलाल इसका खूब फायदा उठा रहे हैं। कंफर्म टिकट के बदले वह यात्रियों से अधिक पैसे वसूल कर रहे हैं।
मुंबई, दिल्ली, लुधियाना, अमृ़तसर, अहमदाबाद व गुजरात रहने वाले परदेशी बाबू दीपावली व छठ त्योहार पर अपने घर को आए थे। लेकिन इधर से जाने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलना। ऐसे में उनके पास एक ही चारा बचता है वह है तत्काल टिकट जिसके लिए वह रात से ही लाइन में लगते हैं लेकिन नंबर आने पर उन्हें टिकट ही नहीं मिल पाता है। जिससे उन्हें वही कार्य दूसरे दिन भी करना पड़ता है। थक हारकर उन्हें टिकट दलालों की शरण में जाना पड़ता है। रेलवे अधिकारियों की माने तो गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में जनवरी तक एक भी टिकट नहीं हैं। यही हाल कैफियात एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा व सरयु-यमुना एक्सप्रेस की है। दिसंबर तक सभी में 100 से लेकर 250 तक लंबी वेटिंग की लिस्ट है।
त्योहार के सीजन में यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। इसलिए गोदान एक्सप्रेस व कैफियात एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लिस्ट है। त्योहार बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
अखिलेश सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, आजमगढ़।