फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Training given to 117 BLOs in Tehsil Auditorium

तहसील सभागार में 117 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Training given to 117 BLOs in Tehsil Auditorium
आजमगढ़। नगर पंचायत चुनाव को लेकर को लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने 117 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया। सगड़ी तहसील क्षेत्र की एक नगर पालिका व तीन मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

मतदाता सूची तैयार करने के लिए बिलरियागंज नगर पालिका के 25 वार्ड में 84 बीएलओ, अजमतगढ़ नगर पंचायत में 11 वार्ड में 11 बीएलओ, जीयनपुर नगर पंचायत के 11 वार्ड में 11 बीएलओ, महाराजगंज नगर पंचायत के 11 वार्ड में 11 बीएलओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील सभागार में एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह व न्यायिक एसडीएम प्रेमचंद मौर्या ने प्रशिक्षित किया। इस दौरान एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण होने पर व नवीन मकान नगर पंचायत में निर्माण होने पर मतदाता सूची के नाम वृद्धि का फार्म व मतदाता सूची में किसी के नाम में त्रुटि होने पर संशोधन का फार्म, वहीं मतदाता के दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने पर और डबल नाम होने पर या मृत्यु होने पर मतदाता सूची से विलोपन का फार्म भरने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभी मतदाताओं का मतदाता सूची में आधार कार्ड व उनके मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। आज से मतदाता सूची तैयार करने के लिए 15 अक्तूबर तक युद्ध स्तर पर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर बीआरसी लाल जी, रविंद्र यादव, आरके रामेश्वर पांडेय, जय प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed